Slide 1
Slide 1
चंदौली

मानसून-2026 की समग्र तैयारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

संरक्षा, सतर्कता एवं बहु-विभागीय समन्वय पर विशेष जोर

चन्दौली । आगामी मानसून-2026 के मद्देनज़र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आज एक उच्चस्तरीय तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अद्यतन नियमों एवं पिछले अनुभवों के आधार पर संवेदनशील स्थलों की पहचान, अद्यतन सूचीकरण तथा उन पर विशेष निगरानी रखने पर बल दिया गया। ट्रैक, पुलों एवं तटबंधों की नियमित जांच एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साइड ड्रेनों, कैच वाटर ड्रेनों एवं यार्ड ड्रेनेज की समुचित सफाई एवं रखरखाव पर जोर दिया गया, ताकि वर्षा जल का सुचारु निष्कासन सुनिश्चित हो सके।
सिग्नलिंग एवं दूरसंचार उपकरणों की कार्यक्षमता बनाए रखने हेतु निरीक्षण, परीक्षण तथा बैकअप व्यवस्थाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई, जिससे प्रतिकूल मौसम में भी विश्वसनीय संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विद्युत एवं ट्रैक्शन से संबंधित परिसंपत्तियों के निरीक्षण, आवश्यक अनुरक्षण, अर्थिंग एवं इन्सुलेशन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, विद्युत प्रतिष्ठानों को जलभराव से सुरक्षित रखने, बैटरी एवं पावर सप्लाई प्रणालियों की कार्यशीलता बनाए रखने तथा प्रतिकूल मौसम में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
मानसून अवधि में विशेष पेट्रोलिंग, वॉचमैन तैनाती तथा अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी स्थिति में समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।
बैठक में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल सेवाओं के सुचारु संचालन पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button