Slide 1
Slide 1
चंदौली

डॉ अम्बेडकर का जीवन समानता व न्याय का प्रतीक उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज से भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है- डॉ विनोद बिंद

रमा देवी फ्रेक्चर हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

चन्दौली । मुग़लसराय स्थित रमा देवी फ्रेक्चर हॉस्पिटल में भदोही के भाजपा सांसद डॉ विनोद बिंद ने बाबा साहेब की 135 वी जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया । इस दौरान वहां उपस्थित सैकड़ो लोगो ने बाबा साहेब की जय, बाबा साहेब अमर रहे के साथ पूरा प्रांगण गुंजयमान हो गया ।
इस दौरान सांसद ने कहा कि डॉ अम्बेडकर का जीवन समानता व न्याय का प्रतीक है । तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज से भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है । उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक पहुचाने और सामाजिक समसता को मजबूत करने का आव्हान किया । उन्होंने कहा की सामाजिक समरसता और न्याय के महानायक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने अद्वित्य ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता से भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। उन्होंने शिक्षा को सशक्त हथियार बनाकर समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया । कहा कि बाबा साहेब आज नही होते तो शायद हमारा सविधान इतना मजबूत हो पाता । आज बाबा साहेब के द्वारा बनाये गए सविधान के अनुसार हम सबके जीवन मे एक अलग तरह का प्रभाव दिखाई देता है । कहा कि बाबा साहेब का एक ही सपना था अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी मुख्य धारा से जुड़े और शिक्षा का स्तर निचले पायदान तक पहुंचे । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के आदर्शों को साकार करते हुए पंचतीर्थ सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुचाया जा रहा है । यह समावेशी विकास की सोच देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है और हर नागरिक के जीवन मे सम्मान व अवसर सुनिशित कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button