Slide 1
Slide 1
चंदौली

मानिकपुर ग्राम पंचायत में मनाया गया “जल अर्पण” कार्यक्रम

सांसद डॉ विनोद बिंद ने जल अर्पण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन को ‘सम्मान का कनेक्शन’ बताया

चन्दौली । पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप विकास खंड हण्डिया की ग्राम पंचायत मानिकपुर मे “जल अर्पण कार्यक्रम “ आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में सांसद डॉ विनोद बिंद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य, जल जीवन मिशन से संबंधित समस्त अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम वासियों उपस्थित रहे । अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत मानिकपुर में “ जल जीवन मिशन” योजना के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा ग्राम में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ की जा चुकी है । कार्यक्रम में भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद के द्वारा टंकी के पानी के फायदे एवम जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई । सांसद डॉ विनोद बिंद ने जल अर्पण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन को ‘सम्मान का कनेक्शन’ बताते हुए हर घर नल से शुद्ध जल पहुँचाने की प्रतिबद्धता है। यह मिशन महिलाओं को पानी के लिए दूर जाने से मुक्ति दिला रहा है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह जन-आंदोलन बनकर स्वास्थ्य व स्वाभिमान बढ़ा रहा है । मुख्य अभियंता सुधीर कुमार सिंह द्वारा भी ग्राम वासियों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button