Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : होली पर लेफ्टिनेंट का हुआ भव्य स्वागत 

चंद्रमोहन तिवारी/ गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध व आपरेशन सिंदूर मे शामिल रहे सेना के लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का अपने जनपद आगमन पर ढोल नगाड़े व आतिशबाज़ी के साथ युवाओ ने भारत माता जयघोष के साथ स्वागत किया गया। ग्वालियर छावनी से सेवानिवृत्त होने पश्चात घर वापसी पर लोगो का उत्साह गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रात्रि मे देखने को मिला। कामायनी एक्सप्रेस के आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसकी जानकारी देते हुए गांव के युवा विकास तिवारी ने बताया कि ग्राम बीकापुर निवासी वीर सपूत होनररी कैप्टन रमेश चंद्र यादव पुत्र राम बटोर सिंह यादव भारतीय सेना में अपनी गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर दिनांक 1 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होकर अपने गृह जनपद पहुंचे। ओनररी कैप्टन रमेश चंद्र यादव भारतीय सेना की आर्टिलरी हेडक्वार्टर, नासिक स्थित 172 फील्ड रेजीमेंट ग्वालियर यूनिट से सेवानिवृत्त हुए। उनका आगमन बुधवार होली के रात्रि लगभग 9:22 बजे कामायनी एक्सप्रेस से गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ। उनके आगमन पर रेलवे स्टेशन पर नगर के युवा, पूर्व सैनिक, सामाजिक प्रतिनिधि, परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ओनररी कैप्टन रमेश चंद्र यादव ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके उपरांत डीजे एवं देशभक्ति गीतों के साथ एक भव्य स्वागत रैली निकाली गयी। जिससे पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यह रैली गाजीपुर रेलवे स्टेशन से होते हुए उनके पैतृक गांव बीकापुर तक निकाली गयी, जहां उनके पैतृक निवास पर कार्यक्रम का ओनररी कैप्टन रमेश चंद्र यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को माल्यार्पण कर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया व अपने इष्ट-मित्रों, गुरुजनों और शुभचिंतकों का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।

ओनररी कैप्टन रमेश चंद्र यादव ने अपने सैन्य जीवन में अनेक महत्वपूर्ण अभियानों में देश की सेवा की। विशेष रूप से कारगिल युद्ध एवं ऑपरेशन सिन्दूर जैसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में उनकी सक्रिय तैनाती रही। एक सामान्य सैनिक के रूप में सेना में भर्ती होकर अपने परिश्रम, अनुशासन और साहस के बल पर ओनररी कैप्टन पद तक पहुंचना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संपूर्ण जनपद के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि उनका संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन जनपद के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भावना का संचार करने वाला है। देश प्रेम युवाओ मे सर्वोपरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button