गाजीपुर
गाजीपुर : राजकीय संप्रेषण गृह में किया गया ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर।राजकीय संप्रेक्षण गृह के सभागार मे किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट हार्दिक सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नीरज कुमार मानू के द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, प्रभारी अधिक्षक राम अचल मौर्य,पी टी आई रियाजुद्दीन,अनिल शर्मा, अध्यापिका सारिका सिंह, पल्लवी मिश्रा, योगेश्वर यादव, संजय यादव,राजू यादव उपस्थित थे।




