Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाज़ीपुर : केंद्रीय बजट पर आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

डॉ एके राय
गाजीपुर। भारत सरकार के केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा पर पी.जी. कॉलेज मलिकपुरा के मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि यादव के संयोजन में भी  “भारतीय केंद्रीय बजट 2026: विकास की नई दिशा” विषयक पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्रीय बजट की समझ विकसित करना का सार्थक प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.ए., बी.कॉम., एम.ए. एवं एम.कॉम. के विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं, आर्थिक विकास, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने प्रतिभागियोंकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे ऐसे शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button