Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल का किया औचक निरीक्षण

जेल अधीक्षक को दिया दिशा निर्देश

प्रमोद सिन्हा/गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जायं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button