Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : शेरपुर पंचायत भवन में योगाभ्यास का हुआ भव्य शुभारंभ

त्रिलोकी नाथ राय /भांवरकोल/ (गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शेरपुर पंचायत भवन परिसर में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने सहभागिता करते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया। योगाभ्यास के दौरान पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन में नियमित योग कक्षाएं संचालित किए जाने पर खुशी व्यक्त की और इसे गांव के लिए एक सराहनीय पहल बताया। इस अवसर पर प्रधानप्रतिनिधि जयानंद राय, समाजसेवी रोशन राय, सचिव सूर्यभान राय आशुतोष राय, अखिलानंद राय, सत्येंद्र राय, उपेन्द्र राय , प्रधान यादव,आशीष राय, सोनू सहित गांव के अनेक सम्मानित नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के “फिट इंडिया” और “स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन में योगाभ्यास की शुरुआत से गांव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं योग की परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने एवं गांव को स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। शेरपुर पंचायत भवन में योगाभ्यास के इस शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button