गाजीपुर : भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी का भव्य स्वागत

चंद्रमोहन तिवारी / गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम मे पहला बिगुल फुकने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डेय के 159वां पुण्यतिथि पर जन्मस्थली नगरा बलिया में शहीद को श्रद्धाजलि देने जा रहे भोजपुरी सम्राट व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के बुधवार को सांयकाल जनपद आगमन पर उनके शुभचिन्तको ने भव्य स्वागत हुआ। इसकी जानकारी देते हुए धर्मराज जायसवाल उर्फ धन्नू ने बताया कि मा0 सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बलिया के नगरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय के 159 वे पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली से बलिया जाते समय गाजीपुर के प्रवेश द्वार महाराजगंज में उनके वाहनो का काफिला रोका गया और उनके फुल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। 20 मिनट के अपने प्रवास के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि गाजीपुर से हमारा पुराना नाता रहा है ताली एक हाथ से नही बजती इसके लिए हम दोनो को मिलकर प्रयास करना पड़ता है, हमारे शुरूआती दिनो के साथी हमे आज भी उसी गर्मजोशी व अंदाज मे मिलते है जिसके हम कायल है और गाजीपुर भोजपुरी समाज मंे एक अहम भूमिका निभाता रहा है। भोजपुरी गीतो व भजन का जो रूप पूर्वांचल के गाजीपुर बलिया मऊ आजमगढ़ छपरा, आरा मे देखने को मिलता है इससे भोजपुरी भाषा को काफी बल मिलता है। इस अवसर पर डाक्टर धमेन्द्र, मनीष जायसवाल, राजू, मुन्ना, विक्रम, अंशु, हर्ष, अंजनी सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे। मनोज तिवारी का काफिला जंगीपुर, मरदह होते हुए भावंरकेाल बलिया के नगरा के लिए रवाना हो गया।



