Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : सरेराह बाइक सवार युवक से लूट की घटना हुआ विफल

असगर अली
देवरिया।जनपद के लार थाना क्षेत्र के लार भाटपार-रानी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे लूट का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया। बदमाशों ने एक युवक के गले से चेन छीनने की कोशिश की और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लार थाना क्षेत्र के राउतपार रघेन गांव निवासी धीरेंद्र यादव पुत्र बाबू नंदन यादव अपने साथी प्रकाश यादव के साथ लार गए थे वहां एटीएम से रुपए निकाल कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी यह घटना हुई। पीड़ितों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने पहले उनलोगों से बिहार जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद अचानक उनकी बाइक रोककर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने धीरेंद्र और प्रकाश पर पिस्टल तानकर पैसे और गले की चेन की मांग करने लगे।जब धीरेंद्र और प्रकाश ने विरोध किया, तो बदमाशों ने फायरिंग करने का प्रयास किया। पीड़ितों के अनुसार हालांकि, पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। धीरेंद्र और प्रकाश ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर हमलावर भाग गए। इस दौरान बदमाश धीरेंद्र के गले से आधी चेन तोड़कर ले जाने में सफल रहे। विरोध के दौरान दोनों को हल्की चोटें भी आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button