Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, तौलिये से गला घोंटकर मारने का वीडियो वायरल

मोहित त्यागी / बुलंदशहर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर अपने ही पति की तौलिये से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। पत्नी द्वारा पति का गला दबाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही पत्नी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी, लेकिन गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी  प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां अंगूरी देवी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के समय घर में आठ साल की बेटी समेत पति-पत्नी मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि पत्नी प्रेमी के साथ फरार होने के लिए संपत्ति बेचने की तैयारी में थी। परिजनों ने कुछ महीने पहले 35 लाख रुपये में प्लॉट बेचने का भी दावा किया है। मामले में तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत संपत्ति का विवाद भी सामने आया है। इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सीईओ प्रखर पांडे ने बताया महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button