भदोही:पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना दुर्गागंज पर आयोजित किया गया अर्दली रूम

लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना दुर्गागंज पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान एसपी द्वारा विवेचना निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दुर्गागंज की लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, मोबाइल रिकवरी, साइबर अपराधों एवं NBW के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये। रात्रि में चौराहों व तिराहों पर चेकिंग कराकर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन करने पर भी बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने थाना के मालखाना के माल निस्तारण में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा प्रचलित अभियानों के प्रभावी अनुपालन हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।




