मिर्जापुर:कलेक्ट्रेट परिसर में बोल्डर से अधिवक्ता हो रहे घायल,डीएम को पत्र दे बनवाने की उठाई मांग

आशीष कुमार गुप्ता
मीरजापुर (हिंदुस्तान संदेश)। करणी सेना ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सहकारी बैंक के पास नाली बनाने के नाम पर महीनों से गिट्टी बोल्डर डालकर ठेकेदारों ने छोड़ दिये जाने की शिकायत जिलाधिकारी मिर्जापुर से की है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि नाली खुला छोड़ देना वह फोल्डर वैसे ही सड़क पर बोल्डर पड़े रहने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में पूरी तरह आवागमन अवरूद्ध हो गया है। चेंबर में बैठने वाले अधिवक्ताओं को पैदल चलने एवं अपनी बाइक से चलने पर भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । लोग आएदिन गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। नाली वैसे ही खोलकर छोड़ दी गई है, और पूरे रोड पर केवल बोल्डर डालकर वैसे ही छोड़ गया है। गाड़ी खड़ी करने पर भी गिर जाती है। पैदल चलने पर भी जो जनता कचहरी अपने कार्य हेतु आते है वह घायल हो जा रहे हैं। कचहरी परिसर में नाली व रास्ता न होने के कारण आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है। इस समस्या को तत्काल निस्तारित करना अति आवश्यक है ताकि कचहरी परिसर में अधिवक्ता व उनके क्लाइंट निर्बाध रूप से आवागमन कर सकें। करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने निवेदन किया है कि तत्काल सड़क को बनवाने का कार्य करें ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके । पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष करणी सेना दिलीप सिंह गहरवार, एडवोकेट राजेश कुमार कौशल, जयप्रकाश एडवोकेट, आलोक कुमार गुलाब सिंह पटेल कुमार वेद प्रकाश दुबे एडवोकेट अमित पांडे एडवोकेट राहुल मालवीय एडवोकेट सहित बड़ी संख्या अधिवक्ता एवं संस्था के लोग उपस्थित रहे।




