Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर में पहला लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ

बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर। जमालपुर स्थित जयपट्टी कलां गाँव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में जिले का पहला लीगल एड क्लीनिक यानि ग्राम विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्र के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री मिश्र के साथ ही साथ बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँची सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के वर्तमान अध्यक्ष एवं विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब के विधिक सलाहकार सुशील कुमार दुबे, समाजसेवी युवा उद्यमी एवं विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश भाई पटेल एवं उनके अनुज व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला जज श्री मिश्रा ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि इस संस्था के स्थापित होने से ग्रामीण व वादकारियों को ना सिर्फ कम खर्च में बल्कि कम समय में न्याय मुहैया हो सकेगा, जो इस संस्था का मूल उद्देश्य हैं। इससे पहले सूबे के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल के बड़े भाई एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीपति सिंह का राजेश भाई पटेल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन अभियोजन अधिकारी जय पट्टी कलां बृजेश कुमार पटेल ने किया। जबकि सफल कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान कमलापति सिंह पटेल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति अनमोल समय प्रदान करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button