
असगर अली
देवरिया जनपद में बुधवार की सुबह भटनी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म दो के पूर्वी छोर पर सिग्नल पोल से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। सूत्रों के अनुसार सुबह टहलने वाले लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक के पैर पर ‘अपनी मर्जी से कर रहा हूं’ लिखा हुआ मिला। उसके पैर पर एक मोबाइल नंबर भी अंकित था लिखे मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने बात किया प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम निवासी 35 वर्षीय सुनील राव के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, सुनील सोमवार रात से घर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला न ही शरीर पर कोई चोट के निशान ही मिला है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, लेकिन हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया । शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया भेजा गया है।भटनी थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया- मृतक के पैर पर लिखे संदेश से प्रतीत होता है कि उसने खुद यह कदम उठाया है। फिर भी, हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।




