Slide 1
Slide 1
क्राइमचंदौली

चंदौली : पूर्व प्रधान के घर से लाखों रुपये की चोरी

अतुल रतन मिश्रा
चन्दौली ।बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरिया में चोरों ने बीते रविवार की रात अरुण यादव के घर लाखो रुपये के गहने और लगभग पौने तीन लाख रुपये नकद चुरा ले लिए । चोरी को अंजाम देने के बाद संजय यादव के घर मे घुसने का प्रयास कर रहे थे कि परिजन के जाग जाने पर शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया । इसी बीच दो राउंड फायरिंग भी हुई । पर यह किसी ने नही देखा कि गोली किसने चलायी । मौके पर बलुआ पुलिस,क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम,डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल किया। महुअरिया गांव के रहने वाले अरुण यादव मंटू परिजनों संग छत पर सोये थे । भाई पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव वाराणसी गये थे । चोर बीती रात को छत के सहारे घर मे घुसकर आलमारी में रखा तीन सोने की सिकड़ी,दो पीस सोने का झुमका,दो पीस सोने की नथुनी,चार पीस सोने का कंगन,पैजनी,दो पीस नथिया, एक पीस मांगटिका,छह पीस लरी चांदी की,दो जोड़ा बाली सोने का,दस पीस मीना,एक पीस सोने का मंगलसूत्र,करीब पौने तीन लाख रुपये नकद चुराकर कुछ दूरी पर संजय यादव के मकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे कि करीब चार बजे घर मे परिजनों के जागने पर शोर मचाने लगे । आसपास के ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया । अंधेरे में चोर भाग खड़े हुए । इस बीच दो राउंड गोली की आवाज सुन चोरी हुए घर के परिजन भी जाग गये । जब घर के बाहर आये तो ग्रामीणों में अफरा तफरी मची हुई थी । चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये । चोरी की सूचना पर पहुँचे बलुआ एसओ अतुल कुमार,क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी,फोरेंसिक की टीम,डॉग स्कवायड ने जांच पड़ताल किया । भुक्तभोगी अरुण यादव ने बलुआ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गोली की आवाज सुनकर उठा तो अफरा तफरी मची हुई थी । जब नीचे रूम में गया तो सब सामान गायब मिला ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button