Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही: स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सफाई कर्मियों को किया प्रशिक्षित

सूखा-गीला एवं घरेलू सेनेटरी कूड़ा व घरेलू खतरनाक कूड़ा के बारे में विस्तारपूर्वक दी गई जानकारी

आफताब अंसारी
भदोही। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद भदोही के सभागार में सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों की बैठक अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में हुई। बैठक में मंडल प्रबंधक सूर्य प्रकाश ने सफाई नायकों एवं सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए नगर में साफ सफाई व गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू सेनेटरी कूड़ा एवं घरेलू खतरनाक कूड़ा से नगर को साफ सुथरा रखे तभी जाकर स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सकेगा। मंडल प्रबंधक सूर्य प्रकाश ने सफाई नायकों एवं सफाई कर्मियों को  प्रशिक्षण के दौरान बताया कि
सूखा एवं गीला कूड़ा में सब्जी फल आदि एवं उनके छिलके तथा खाने की सामग्री आती है जिनका अलग डस्टबिन होना चाहिए। घरेलू सेनेटरी कूड़ा में बच्चों का डायपर, सिरिन, मलहम पट्टी तथा एक्सपायर दवा आदि का डस्टबिन अलग हो। घरेलू खतरनाक कूड़ा में बैटरी, बल्ब, ब्लेड, सुई, पेंट के डब्बे, टूटे थर्मल मीटर, कीटनाशक के डिब्बे एलईडी बल्ब आदि के डस्टबिन अलग से प्रबंध किया जाए। सफाई, गीलाव सूखा कूड़ा ट्रेनर पवन कुमार ने भी सफाई नायक व सफाई कर्मियों को सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा आदि से सम्बंधित बातों को विस्तारपूर्वक  बताया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मिथलेश कुमार ने कहा सभी सफाई नायक अपने कार्य के प्रति सजग रहते हुए जो बातें बताई गई है उस पर अमली जामा पहनाए सफाई कर्मियों से अलग-अलग कूड़ा डस्टबिन से उठाएं। सुपर वाइजर प्रदीप मौर्य ने सभी सफाई कर्मियों को नियमित कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा नगर की साफ-सफाई की जिमेदारी आप लोगो के कंधों पर है आप लोग ही भदोही नगर को स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल प्रबंधक सूर्य प्रकाश, डीपीएम नेहा कपूर, अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मिथलेश कुमार, सफाई सूखा, गीला कूड़ा ट्रेनर पवन कुमार, सफाई नायक वारिस खां, जितेंद्र कुमार, फिरोज अहमद, तौसीफ बेग सहित सफाई कर्मी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button