Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

भदोही : जिलाधिकारी के हाथों कम्बल पा गरीबो के खिलें चेहरे

एकमा द्वारा कालीन भवन में आयोजित किया कंबल वितरण कार्यक्रम, लगभग 2000 से अधिक गरीबों और असहायों के बीच वितरित किया गया कंबल

आफताब अंसारी
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन परिसर में शनिवार को आल इंडिया कार्पेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2000 से अधिक गरीबों, असहायों व कालीन बुनकरों के बीच कंबल वितरण एकमाध्यक्ष मो0 रजा खां की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शैलेश कुमार मौजूद रहें। डीएम शैलेश कुमार ने अपने हाथों से लोगों को कंबल वितरित किया। इससे पूर्व एकमा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया। जहां पर डीएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्यातकों द्वारा उद्योग को बढ़ाने और लोगों को रोजगार देने के साथ ही समय-समय पर गरीबों व असहायों की सेवा कर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य के लिए एकमा की सराहना की। कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनित कार्य है। जो एकमा द्वारा किया जा रहा है। कंबल वितरण कार्यक्रम में सबसे अधिक भीड़ महिलाओं की रहीं। जो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ वहां पर कंबल लेने के लिए पहुंची थी। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के जवान भी अंत तक लगे रहें। ठंड के इस मौसम में कंबल पाकर सभी गरीबों, असहायों व बुनकरों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर एकमा के अध्यक्ष मो0 रजा खां, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मानद सचिव पीयूष बरनवाल, उमेश शुक्ला, शमीम अंसारी, भरत लाल मौर्या, अमित कुमार मौर्य, जयप्रकाश गुप्ता, सादिक अली अंसारी, गुलाम सरफुद्दीन अंसारी, एजाज अहमद अंसारी (अंसारी फ्लोर रग्स), साजिद अली संसारी सहित उपजिलाधिकारी भदोही डॉ. अरुण गिरी, तहसीलदार के साथ ही सभासद अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button