मऊ: SDM ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याए, दिए निस्तारण के निर्देश

संवाददाता। मऊ
तहसील घोसी में सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार सिंह द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद और रास्ते के झगड़ों से जुड़ी रहीं।सिकड़िया भीमपुरा निवासी अविनाश यादव ने रसुलपुर जगदेव, घोसी में स्थित भूमि के संबंध में जानकारी मांगी। वहीं, सुश्री यादव ने नवापुरा घोसी में रास्ते के विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। लखनी मुबारकपुर निवासी रमाशंकर ने भूमि पर चल रहे मुकदमे के दौरान कब्जा न करने की मांग की।एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध समाधान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अपने स्टेनो विपिन कुमार को शिकायतों को संबंधित विभागों में भेजने का आदेश दिया। इस अवसर पर पेशकार आशुतोष कुमार, स्टेनो विपिन कुमार, लेखपाल सुधाकर सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।




