Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : एसआईआर के तहत कई बूथों का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

संवाददाता/घोसी। एसआईआर के तहत बूथों के निरीक्षण के क्रम में घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने पकड़ी स्थित बूथ संख्या 96, सोमारीडीह के बूथ संख्या 154, अकोल्ही मुबारकपुर के बूथ संख्या 70, माड़ीपुर समस पर के बूथ संख्या 143 तथा सुल्तानपुर के बूथ संख्या 61 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर के कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। निरीक्षण के दौरान बूथों पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button