Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

उपजिलाधिकारी घोसी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

सतीश कुमार पांडेय
मऊ/घोसी। 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी घोसी श्री सत्यप्रकाश ने की।इस बैठक में घोसी, दोहरीघाट एवं बड़राँव ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए उन्हें सामंजस्यपूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारी पूरी करने तथा विभागीय समन्वय से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, नगर निकाय, बाल विकास, पशुपालन आदि विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी तय की गई है। जन जागरूकता, साफ-सफाई, मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम, घर-घर दस्तक देकर जागरूकता फैलाना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
बैठक में विशेष रूप से अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी डॉ. एच. के. पंकज, अधीक्षक बड़राँव श्री अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी घोसी श्री धर्मेंद्र कुमार, तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राधेश्याम पाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button