Slide 1
Slide 1
मऊस्वास्थ्य

मऊ: वर्तमान समय में रोग और उसके निदान की नवीनतम संसाधनों के बारे में डॉक्टरों ने की चर्चा

कंबाइंड मेडिकल प्रैक्टिसनर का सीएमई कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोपागंज /मऊ। स्थानीय नगर क्षेत्र के चमन रोड स्थित एक प्लाजा में कंबाइड मेडिकल प्रेक्टिसनर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय सी एम ई कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वर्तमान समय में रोग व उसकें निदान के नवीनतम संसाधनों के बारे में डॉक्टरों को विस्तार पूर्वक बतलाया गया। इस वर्क शॉप में जनपद के कोने कोने से डॉक्टर्स ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ सी एम पी ए तरफ से  सभी अतिथियों को बुके व अंग वस्त्रम देकर  किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राहुल नर्सिंग होम के  वरिष्ठ चिकित्सक डा० राहुल राय ने मधुमेह रोग के रोगियों को कैसे पहचान करें। समय रहते उनका निदान किया जाय के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया।विशिष्ट अतिथि  डॉक्टर मनीष गुप्ता ने उपस्थित डॉक्टरर्स को  बताया कि पैदाइस के वक्त नवजात बच्चों के सर में पानी हो जाना या उसके मल द्वार का विकास नहीं होना अब समस्या नहीं रहा।

आधुनिक तकनिकी के जरिये इनका कुशलता पूर्वक ऑपरेशन किया जाने लगा। अब छोटे छोटे बच्चों का जटिल से जटिल रोगों का ऑपरेशन किया जा रहा हैं।डा० प्रदीप वर्मा द्वारा पेट की पथरी व उसके बचाव के बारे में बताते हुए खान पान से इसके संबंधो को बतालाए ।विशिष्ट अतिथि डा० मुंजीर अली खान ने हड्डी सम्बंधित रोगों के बारे में विस्तार से बतलाया। डा० मुंजीर अली ने कहाँ कि हड्डी फ्रेकचर में अब परम्परागत  संसाधनों की बात पुराने ज़माने की बात हो गयी। इस क्षेत्र में भी नयी तकनिकी का प्रयोग किया जा रहा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता  नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा० नियाज अहमद ने किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सेकरेट्री डा० राशिदुल खैर ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के मिडिया प्रभारी डा० एम शाहिद तनवीर, डा कमरुजमा डा० सादिक, डा०नासिर, डा ० सोहेल अख्तर, डा० जनार्दन यादव,डा एहसानुल्लाह, डा वसिऊल्लाह,डा रामबाहदुर, डा राशिद जमाल, डा रिजवान डा० इसरार, डा खालिद डा सहजाद,डा जियाउरहमान डॉक्टर्स आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button