Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व बालेश्वर लाल का योगदान हमेशा रहेगा प्रेरणादाई – कमलाकांत 

प्रदीप /मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर बुधवार को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक लोगों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वर्गीय बालेश्वर लाल का योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इसके बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठित करने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का कार्य किया। कार्यक्रम में तहसील महामंत्री अनंत प्रताप आजाद ने कहा कि पत्रकारों को उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रदीप कुमार राय, तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद, महामंत्री अनंत प्रताप आजाद ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में ग्रापए के पदाधिकारी संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश यादव, दूधनाथ चक्रवर्ती, खुर्शीद कमाल अंसारी, हारुन खान, प्रमोद विश्वकर्मा, राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button