मऊ : मंडल खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता को मेडल से सम्मानित

400 मीटर दौड़ में जनपद के देवेन्द्र का प्रथम तथा खो-खो एवं कबड्डी में बालिकाओं का द्वितीय स्थान
सतीश कुमार पांडेय
मऊ । प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमशीलता विभाग उ०प्र० लखनऊ के द्वारा आदेशित मण्डल स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद-मऊ के प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया 400 मीटर दौड़ में देवेन्द्र द्वारा प्रथम स्थान, खो-खो एवं कबड्डी में बालिकाओं द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभाग किये गये प्रशिक्षार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य अरूण यादव द्वारा प्रतिभाग किये गये प्रशिक्षार्थियों को संस्थान में प्रसस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। और बताया गया कि खेलने कुदने का लो संकल्प स्वस्थ्य रहने का यही है मंत्र खेल कुद प्रभारी योगेन्द्र यादव द्वारा प्रशिक्षार्थी को बताया गया कि खेल कुद जीतना नही, जीतने की चाह रखना, ही सब-कुछ है। आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश कुमार, शा




