Slide 1
Slide 1
बलिया

बलिया:एक वृक्ष सौ पुत्र के समान: मंगलदेव चौबे

विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के द्वारा किया सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

राजेश महाजन /बलिया। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम-1-जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे देश में चल रहा है। जिसके निमित्त बजरंग दल अपने मूल वचन सेवा,सुरक्षा,संस्कार को चरितार्थ करते हुए वृक्षारोपण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाना है। बलिया के दुबहड़ एवं सोहांव प्रखण्ड में वृक्षारोपण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया-6-एवं-7 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत रेवती, मुरलीछपरा एवं बैरिया में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों का प्रवास हुआ एवं – 1000- पौधारोपण किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कार्यक्रम की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि वृक्षों एवं पौधों का मानव जीवन में अमूल्य योगदान रहा है। ये हमारे पूर्वजों द्वारा संचित निधि है जिसका उपभोग हम आज कर रहे हैं।अपने जीवन में औषधि,फर्निचर,सजावटी सामान,गोंद,फल से लेकर लकड़ी तक हम वृक्षों से प्राप्त करते हैं। शास्त्रों में भी वृक्षों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि “एक वृक्ष सौ पुत्र समाना अतः वृक्ष हमारे लिए अमूल्य एवं अतुल्य है। हमें प्रकृति के संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। आज के बदलते परिवेश में चारों ओर वृक्षों का कटाव एवं प्रकृति का दोहन चल रहा है। जिसका दुष्परिणाम हम सभी प्रदूषण,मृदा कटाव,बाढ़,अम्ल वर्षा जैसी आपदाओं के रूप में देख रहे हैं। अतः हम सभी भारत के नागरिको का कर्त्तव्य है।अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण करके प्रकृति का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण करें। जिसके निमित्त आज बजरंग दल,बलिया ने पूरे क्षेत्र को हराभरा करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की संयोजकता जिला संयोजक अरूण सिंह ने की उक्त कार्यक्रम में विभाग मंत्री विवेकानंद पाण्डेय, जिला मंत्री भानू तिवारी, कार्याध्यक्ष कृष्णा जी,राजू पटेल, दीपक सिंह,दुबहड़ प्रखण्ड अध्यक्ष आजाद कुमार,बांसडीह अध्यक्ष संतोष मौर्य,छोटू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button