
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…..
अकोढीगोला प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रियंबदा कुमारी के नेतृत्व में पोषण माह सह मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बा बि प प ने बताया कि रंगोली बनाकर सेविकाओं ने जागरूक किया। राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक प्रखंड से लेकर सभी आंगनबाड़ी केदो पर नया मनाया जाएगा। सेविकाओं ने निम्न नारा – स्वस्थ भोजन से ही शरीर को पोषण मिलता है, जन-जन ने ठाना है – हर बच्चे का स्वस्थ बनाना है, जागो जागो मतदाता – आप हो भारत के भाग्य विधाता, मेरा वोट – मेरा भविष्य,जैसे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस रैली में अजय कुमार, महिला पर्यवेक्षाका दीपा, हरिदास शर्मा, सेविका में मीना गुप्ता, इशरत जहां, इंद्रा गुप्ता, मोनिशा, शशि किरण मेहता, सुमंती देवी, बिंदु देवी, शकुंतला कुमारी, उषा देवी, आशा देवी, इशरत परवीन, रीता देवी, सुमंती देवी, धर्मा देवी, आशिया परवीन, सविता कुमारी, सुनीता देवी ने भाग लिया।




