प्रतापगढ़:पीस कमेटी में मोहर्रम के त्यौहार पर सहयोग का दिलाया भरोसा

रविंद्र जायसवाल
प्रतापगढ़। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बडी तादात में शामिल ताजियादारों ने त्यौहार को लेकर प्रशासन को सुझाव दिये। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार मोहर्रम के त्यौहार पर जुलूस में किसी भी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि परम्परागत जगह तथा पहले से ताजिया निकलने की व्यवस्था को ही प्रशासन द्वारा मंजूर किया जाएगा। उन्होनें सभी लोगों से त्यौहार को मिलजुलकर शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दिया। बैठक में हजरत रहमानी मियां ने प्रशासन को त्यौहार में ताजियादारों की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया। सभासद मो0 इसरार व सभासद शेरू खां तथा पूर्व प्रधान मो0 जर्रार एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी सुझाव रखे। संचालन निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने किया। इस मौके पर कस्बा प्रभारी दीपक यादव, बेलाल रहमानी, जहीर खान, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, छोटे लाल सरोज, एबादुर्रहमान, जमुना तिवारी आदि रहे।




