Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : बेलखरनाथ धाम सेवा समिति का चुनाव संपन्न

रवीन्द्र कुमार जायसवाल प्रतापगढ़।ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की अवसर पर बुधवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें सेवा समिति के नये अध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न हुआ। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष शीतला प्रसाद सिंह उर्फ मदन में समिति की कार्यवाही की रूपरेखा रखी। जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया ।तत्पश्चात सभी सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष शीतला प्रसाद सिंह उर्फ मदन को नई कार्यकारी गठित करने के लिए अध्यक्ष के रूप में नामित किया । साथ ही आगामी सावन मास मेला की तैयारी तथा अन्य विकास कार्यों के लिये नई कार्य योजना तैयार की गई ।
इस मौके पर अरुण प्रताप सिंह, कृष्णकांत मिश्र, महेन्द्र कुमार दूबे, सुधाकर सिंह, प्रेम नारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button