प्रतापगढ़: इसरो में चयनित के घर भेंट की भागवत् गीता

रवीन्द्र कुमार जायसवाल/ प्रतापगढ़। क्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (इसरो) त्रिवेंद्रपुरम में साइंस्टिक के पद पर चयनित हुये अभ्यर्थी के घर लोगों ने पहुंचकर बधाई दी, इस दौरान उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें भागवत् गीता भेंट की।विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के गांगपाटी निवासी संजय खरे के बेटे प्रशिल खरे का इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है, इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पैतृक घर आने पर रविवार को गांगपाटी स्थित उनके आवास पर भाजपा के पूर्व महामंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह छोटे भइया ने पहुंचकर प्रशिल खरे को उनके चयन पर बधाई दी तथा उन्हें भगवत गीता की प्रति भेंट की । इस दौरान छोटे भइया ने कहा की प्रशिल खरे ने जो उपलब्धि प्राप्त की है उसे पूरा जनपद गौरवान्वित है ।
इस दौरान प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष पंकज दुबे, प्रशिल खरे के पिता संजय खरे, चाचा दीपक खरे, अजीत खरे आदि मौजूद रहे ।




