प्रतापगढ़: होली मिलन समारोह में बच्चों का हुआ सम्मान

प्रतापगढ़। जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाया गया।कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करके जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री रवीन्द्र कुमार जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, आदर्श जायसवाल उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमे बच्चो ने मेहंदी प्रतियोगिता,पेंटिंग कम्पटीशन, सांस्कृतिक नृत्य, गीत आदि प्रस्तुति कर अपने समाज के कार्यक्रम मे सहभागिता प्रस्तुति दी ।समाज के लोगो ने बच्चो का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थिति नगर पंचायत पट्टी के अध्य्क्ष अशोक जायसवाल, महिला जिला अध्य्क्ष ज्योति जायसवाल, बंधवा जायसवाल समाज के अध्य्क्ष श्याम जी जायसवाल ,उपाध्यक्ष सुरेश ,महामंत्री मनीष ,रमेश,मुकेश,अविनाश,बिनोद अजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट- रविंद्र जायसवाल)




