Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: प्रशिल खरे का इसरो में वैज्ञानिक बनने पर प्रसन्नता,दी बधाई

रविंद्र जायसवाल
प्रतापगढ़।विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के गांगपाटी निवासी संजय खरे के बेटे प्रशिल खरे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर नियुक्ति का पत्र मिला है। जिस पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसके लिए उन्हें तथा परिवार वालों को बधाई दी है ।उल्लेखनीय है कि बीते 21 जनवरी 2025 को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र(इसरो) त्रिवेंद्रपुरम में हुये साक्षात्कार में प्रशिल खरे का अभियन्ता पद पर चयन हुआ था, इसमें 26 मई को उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में कार्यरत उच्च प्रतिभाशाली वैज्ञानिक अभियंताओं की टीम के साथ आमंत्रित किया गया है। बाबा बेलखरनाथ धाम के गांगपाटी निवासी संजय खरे वर्तमान समय में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड छत्तीसगढ़ में चीफ केमिस्ट पद पर कार्यरत हैं, अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को इसका श्रेय देने वाले प्रशिल खरे के परिवार में एक बहन आयुषी खरे रायपुर में सीएस पद पर कार्यरत है।

प्रशिल ने इण्टर तक की शिक्षा डीपीएस स्कूल बिलासपुर छत्तीसगढ़ से उत्तीर्ण करने के बाद सेल्फ स्टडी करते हुये जीईई एडवांस तथा जीईई मांस की परीक्षा पास की, जिसमें अच्छे रैंक के आधार पर इसरो में उनकी नियुक्ति हुई । परिवार के सदस्यों में इनक बड़े पापा उमाकांत खरे गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं तथा वीरेंद्र खरे, सुरेंद्र खरे, राजीव खरे ,अजीत खरे, दीपक खरे एडवोकेट, अनुराग खरे, अनूप खरे वर्तमान समय में गांव में रहकर अनेक क्षेत्रों में कार्यरत हैं। प्रशिल खरे की इसरो में वैज्ञानिक पद पर उक्त नियुक्ति का स्वागत करते हुए प्रदेश के पूर्वमंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह,प्रो शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णांशू ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, के. के. शर्मा आदि लोगों ने नियुक्ति का स्वागत करते हुये इसके लिए उन्हें बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button