Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़:बाबा बेलखरनाथ धाम में दर्शनार्थियों ने किया योग

रवीन्द्र कुमार जायसवाल /प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ धाम में शनिवार को भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने वाले  दर्शनार्थियों ने सेवा समिति के अध्यक्ष शीतला सिंह मदन की अध्यक्षता में योग किया।इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि योग आत्मा को परमात्मा जोड़ने का काम करता है । उन्होंने योग, आसन, प्रणायम, ध्यान आदि की क्रिया विधि के साथ-साथ इससे होने वाले लाभों को भी बताया एवं अपने शरीर को व्यवस्थित एवं निरोगी रखने के लिये दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करने की बात कही।इस मौके पर आरएसएस के सह खंड कार्यवाह शिवेंद्र दुबे, संच अध्यक्ष देवमणि त्रिपाठी, अभियान प्रमुख राम बहादुर, प्रशिक्षण प्रमुख कृष्ण मूरत सिंह, अंचल गतिविधि प्रमुख प्रिंस बरनवाल, शोभा भारती, शिवकुमार सोनी, संदीप ओझा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button