Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : समाजसेवी रवीन्द्र जायसवाल ने मरीजों को बांटा मास्क

प्रतापगढ़। चिलबिला क्षेत्र के रहने वाले समाजसेवी रवीन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मास्क बांट कर उपस्थित सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। इस कार्यक्रम के दौरान अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहें।इस दौरान अनिल कौशल, सिद्धार्थ सिंह रघुवर,बंटी दूबे,विक्रम सिंह,विपिन कुमार व आकाश चौरसिया आदि उपस्थित रहे। इस बारे में समाजसेवी रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि पिछले करोना काल में लापरवाही बरतने से कई लोगों की जान गई थी। इस बार लोगों को सचेत करने के लिए अस्पताल में मास्क दिया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी समाजसेवी रवीन्द्र जायसवाल अस्पताल के मरीजों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करा चुके हैं। जिससे मरीजों को इलाज कराने में सुविधा मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button