प्रतापगढ़: जयसवाल समाज का होली मिलन समारोह 23 मार्च को

हिंदुस्तान संदेश/ संवाददाता
प्रतापगढ़। चिलबिला श्री राम वाटिका में 23 मार्च रविवार को जायसवाल समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें समाज के गणमान्य लोग एवं जिले के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल होंगे।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगीत, नृत्य और होली से जुड़े पारंपरिक गीतों की प्रस्तुत होगी। महामंत्री विजय कुमार जायसवाल, मंत्री रवीन्द्र कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल, कोषाध्यक्ष मोनू जायसवाल, सलाहकार ध्रुव जायसवाल,आय व्यय निरीक्षक सुधीर जायसवाल, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल,उपाध्यक्ष,अजय जायसवाल अटल जायसवाल, विष्णु जायसवाल, आशीष जायसवाल राजू जायसवाल ,अजय ,राजा जायसवाल ,सहित सभा के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य आयोजन की सफलता में लगे हुए हैं।




