भदोही: चहल्लुम, या हुसैन की सदाओं से गुंजा कालीन नगरी

एसडीएम व सीओ सहित पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में लगे
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….
भदोही। चहल्लुम पूरी अक़ीदत व एहतेराम के साथ बृहस्पतिवार को मनाया गया। बाद नमाज ज़ोहर नगर के दरोपुर, काशीपुर, इस्लामपुर नई बस्ती, आलमपुर, नूरखांपुर, बाज़ार सरदार खां, गुलालतारा, अहमद गंज गज़िया, मीरा शहीद, जमुंद, गोरियाना, पचभैया, मलिकाना, बाज़ार सलावत खां, अम्बर नीम, कज़ियाना, नूरे इस्लामपुर, पच्छिम तरफ, पिरखांपुर, काजीपुर, निजामपुर, बंधवा नई बस्ती, छेडीबीर, बकुचियां, हाजी फरीदन तालाब आदि मोहल्लों से ताजिया इमाम चौकों से उठ कर मेन रोड जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया स्थित सैकड़ो ताजिया इकट्ठा हुए। उसके बाद सभी ताजिया गोला मंडी स्थित कर्बला में देर शाम को ठंडा किया गया। जुलूस में मोहल्ला जल्लापुर नई बस्ती का ताजिया माचिस के तीलियों से नक्काशीदार बनाया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा तो वहीं दरोपुर का गोल्डन कलर व सिल्वर कलर का ताजिया लोगो को मनमोह ले रहा था। इसी तरह तमाम ताजिया बेहद खूबसूरत बनाये गए थे जो कर्बला-ए-मोअल्ला की याद को ताजा कर रहे थे। जुलुसे ताजिया मे दीवाने अहले बैत या हुसैन की सदायें बुलन्द करते हुए कर्बला की जानिब कुच कर रहे थे। तो वहीँ छोटे-छोटे बच्चे एक नारा हैदरी की सदाये बुलन्द कर रहे थे। तथा जगह-जगह कला कौशल का भी प्रदर्शन करते हुए नजर आए। नक्काशी दार ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। लगभग 15 से 16 दर्जन की तायदाद में ताजिया को छोटे-छोटे बच्चे अक़ीदत के साथ या हुसैन की सदा बुलंद करते हुए गोला मंडी स्थित कर्बला की जानिब कूच कर रहे थे। ताजिया जुलूस के आगे अलम का जुलूस चल रहा था जो नौजवान अपने हथेलियों, उंगलियों व दांतो से उठा रहे थे। इस मौके उपजिलाधिकारी भदोही अरुण गिरी, क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक मिश्रा, कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गोलामण्डी स्थित कर्बला तक जुलूस के साथा लगे रहे। वहीं कस्बा चौकी इंचार्ज भदोही, धहरौरा चौकी इंचार्ज ने जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। शहर कोतवाल सच्चिदानंद ने अपने हमराहियों के साथ चहल्लुम जुलुस सकुशल संपन्न कराने में पैनी नजर बनाए हुए थे। जुलूस में जनपद के अन्य थानों के प्रभारी व पुलिस के जवान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे रहे। वहीं जुलूस को सम्पन्न कराने में अख्तर खां, जमील अंसारी, दानिश सिद्दीकी रूमी, शमसुद्दीन वारसी मुन्ना, सभासद हसीब खां, सेराज अंसारी, मो.ज़ैद, नुरैन खां, शफीक राइन, अनस अंसारी, सुफियान अंसारी, अरसलान खां अरसू, सपा नेता जावेद खां, आफताब मंसूरी, अच्छू खां, अकबर अंसारी, इजहार अहमद सहित कुछ पत्रकारों ने कड़ी मेहनत कर चहल्लुम पर्व सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।




