Slide 1
Slide 1
एजुकेशनभदोही

भदोही : युवा ही राष्ट्र का है भविष्य, युवा शक्ति से सशक्त भारत: एसपी अभिमन्यु मांगलिक

आफताब अंसारी
भदोही। राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड गोपीगंज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा माँ भारती की छवि पर माल्यार्पण कर देशभक्ति की भावना व्यक्त किए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों, युवा शक्ति के प्रति उनके दृष्टिकोण तथा भारत के उत्थान में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने विशेष रूप से स्वामी  के निम्नलिखित आदर्शों पर बल दिया। उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं। आत्मविश्वास, अनुशासन, त्याग और देशभक्ति के साथ आगे बढ़ना। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवा भारत का वह सबसे महत्वपूर्ण वर्ग है।

जिसके कंधों पर देश का समग्र विकास एवं उज्जवल भविष्य निर्भर करता है। यदि युवा सही दिशा में प्रेरित हो जाएं तो भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो सकता है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व, स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने तथा अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण पर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों एवं नृत्य की सभी उपस्थित जनों द्वारा  सराहना की गई। बच्चों में स्वामी विवेकानंद जी के प्रति गहन उत्साह एवं सम्मान की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं ,अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button