Slide 1
Slide 1
भदोहीस्पोर्ट्स

भदोही : पत्रकार एकादश व सभासद एकादश के बीच हुए मैत्री मैच में सभासद की टीम ने मारी बाजी

पत्रकार टीम के जांबाज व ऑलराउंडर खिलाड़ी हाजी कफील खान मोनू की शानदर प्रदर्शन ने पत्रकारों के हौसले को किया बुलंद

आफताब अंसारी
भदोही। नगर के अभयनपुर भिखारीपुर मैदान में रविवार को सभासद व पत्रकार के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। दोनों टीमो ने मैदान में उतर कर टॉस कराया। पत्रकारों ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का एलान किया। सभासद एकादश की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 94 रन बनाये। जवाब में उतरी पत्रकार एकादस की टीम के जांबाज व ऑलराउंडर खिलाड़ी हाजी कफील खान मोनू ने धुँवाधार बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवर में ही 45 रन बना डाले। मैच पूरी तरह से पत्रकारों के पक्ष में आ गया था लेकिन शायद ईश्वर को मंजूर नही था कि पत्रकार मैच जीत जाएं। पत्रकार टीम के जांबाज खिलाड़ी हाजी कफील खान मोनू को जैसे दैविक आवाज़ आई कि कफील खान अपने बल्ले से आग उगलना बंद करें और वे उसी क्षण आउट हो गए। फिर क्या था एक के बाद एक विकेट पत्रकारों का गिरना शुरू हो गया और 10 ओवर में सिर्फ 68 रन ही बना पाई। बहरहाल हाजी कफील खान मोनू ने 3 विकेट लेकर 45 रन बना कर पत्रकारों के हौसले को बुलंद कर दिया। वहीं हैदर संजरी व नैरंग खान ने एक एक विकेट लिए। सभासद एकादश की ओर से चंद्रेश यादव, अधिशासी अधिकारी धर्म राज सिंह, लोलारक सरोज ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम सभासद को ऐरो स्पेश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चमचमाती ट्राफी चौकी प्रभारी के हाथों दिया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्लोबल आई व आर्थो केयर के निदेशक डा. कमलेश यादव व ईओ धर्म राज सिंह ने फीता काट कर किया। विजेता व उप विजेता टीम को चौकी प्रभारी व राकेश यादव मास्टर साहब के हांथो  हेलमेट दिया गया। अंपायर की भूमिका में विनोद पटेल और प्रदुम सरोज मौजूद रहे। आयोजक समिति की ओर से प्रदीप यादव वार्ड नंबर 1 के जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी तथा रामराज यादव (दद्दा) ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button