
24 घण्टे के अंदर ही कुल्हा प्रत्यारोपण कराने वाला मरीज अपने पैरों पर चल सकेगा: डॉ विनोद यादव
भदोही से आफ़ताब अंसारी की रिपोर्ट….
भदोही। जिले के सरकारी अस्पताल में पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण कर सफल ऑपरेशन किया गया है। सरकारी अस्पताल के ऑथ्रोपैथी सर्जन डाॅक्टर विनोद कुमार ने दावा किया है कि 24 घंटे के अंदर ही कूल्हा प्रत्यारोपण कराने वाला मरीज चल सकेेगा। यह अब चमत्कार भदोही जिले के सरकारी अस्पतालों में होने लगा है। सरकारी अस्पताल में निः शुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन किया गया है। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में ज्ञानपुर के बड़वापुर निवासी सुनील यादव की 65 वर्षीय पत्नी कृष्णावती कूल्हा प्रत्यारोपण कर सफल ऑपरेशन किया गया था। कृष्णावती घर में फिसलकर गिर गयी थी। जिससे उनका कूल्हा टूट गया था। ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में निः शुल्क कूल्हा बदला गया है। जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी तरह निः शुल्क है। जबकि प्राइवेट अस्पताल में यह ऑपरेशन लगभग एक लाख रूपये में किया जाता है। इस सम्बंध में आथ्रोपैथी सर्जन डॉ विनोद यादव ने बताया कि दो दिन पहले मरीज को एडमिट किया गया था। उसके बाद मरीज की ओपीडी में जांच कराई गई। जांचोपरांत मरीज बिल्कुल फीट पाया गया। डॉ विनोद यादव ने बताया मरीज के ऑपरेशन के दौरान टूटा हुआ कुल्हा निकाल कर नया कुल्हा लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में मरीज एक या दो महीने तक इंतजार न करके दूसरे दिन से ही अपने पैरों पर चलना शुरु कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन किसी भी उम्र में किया जा सकता है। इस सफल ऑपरेशन करने वाली टीम में डाॅ. विनोद यादव, डाॅ. संजय तिवारी, शांति, सीमा, सुमिता, संजय, विकास, किरन जैसे डाॅक्टर मौजूद रहें।




