भदोही: जल्लापुर नई बस्ती में 14 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से जनता में हर्ष

चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में वजूद में आई इंटरलॉकिंग सड़क व सीवर नाला निर्माण से बदली मोहल्ले की तस्वीर
सभासद नाजिश सेराज का प्रयास लाया रंग, वार्डवासियों ने चेयरमैन व सभासद की प्रसंशा की
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट…..
भदोही। नगर में चारो तरफ विकास कार्य का जाल बिछाया जा रहा है। हर वार्डो में आज़ादी के 79वें वर्ष गुजर जाने के बाद जो विकास कार्य चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में कराया जा रहा है वह भदोही के इतिहास स्वर्णिम युग की इबारत लिखी जा रही है। वार्ड 17 जल्लापुर नई बस्ती में मोहिद के मकान से लेकर जफर के मकान तक 14 लाख रु0 की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क व अंडरग्राउंड सीवर नाला निर्माण का वजूद चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में आया। इससे पहले यहां के लोग कच्ची मेढ़ पर किसी तरह से होकर अपने घर को आते-जाते रहे। कई चेयरमैन आए और गए लेकिन किसी ने इस मोहल्ले की दशा पर तरस नही खाई। मोहल्ले के जफर, मोहिद अंसारी, अशरफ अली, जाबिर अली, अली अहमद, गयासुद्दीन, रामधनी, ज्वाला, शंकर, गिरजा, तबस्सुम, नेहा, जुलेखा, मुन्नका देवी, बिलकिस, आशा देवी, गुलाबी, नगमा, अलका देवी, सुगनी देवी आदि ने कहा भला हो चेयरमैन नरगिस अतहर और हमार सभासद बहिनी नाजिश सेराज का जिन्होंने हम लोगो की फरियाद को सुन और परेशानियों को देखते हुए अंडरग्राउंड सीवर नाला व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराकर समस्या को जड़ से समाप्त किया। हम लोग चेयरमैन नरगिस अतहर और अपने सभासद नाजिश सेराज के बहोत-बहोत आभारी हैं।




