Slide 1
Slide 1
वाराणसीस्वास्थ्य

बीएचयू के डिप्टी रजिस्ट्रार ने पिता का मरणोपरान्त कराया नेत्रदान

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, बी.एच.यू. के विभागाध्यक्ष एवम बी.एच.यू.आई बैंक के चेयरमैन प्रोफेसर आर.पी.मौर्य ने बताया की आज बी.एच. यू .आइ बैंक को एक्‌ बार पुनः दो आँखें दान में मिली।गणेशधाम, नेवादा, सुदरपुर निवासी, कृषि विज्ञान संस्थान के उद्यान विभाग बी.एच.यू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह की प्राकृतिक मृत्यु आज सुबह 11 बजे  उनके आवास पर हो गई थी।मृत्यु के बाद उनके बेटे बीएचयू के उप कुलसचिव (विकास) आनंद विक्रम सिंह ने पिता का नेत्रदान करने के लिए प्रोफेसर आर.पी.को सम्पर्क किया। प्रोफेसर मौर्य के निर्देश पर बी.एच. यू आई बैंक की टीम (डॉ. उर्वशी खन्ना, आशुतोष त्रिपाठी  एवं  प्रतीक कुमार सिंह  ने बिना समय गंवाए  प्रोफेसर एस. पी . सिंह, का मरणोपरान्त नेत्रदान करवा दिया। नेत्र सर्जन डॉ. उर्वशी खन्ना ने उनके पुत्र श्री आनंद विक्रम सिंह को ” नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र” भी दिया। दान में मिली कॉर्निया से 2 जरूरत मंद दृष्टिहीन व्यक्तियों  की कल कॉर्निया ट्रांसप्लांट होगा।चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक  तथा सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर आर. पी. मौर्या  ने  डिप्टी रजिस्ट्रार को नेत्रदान जैसे नेक व पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button