बलियासड़क दुर्घटना
अब तक पता नहीं कहां की स्कार्पियो, कौन थे सवार

बलिया। उत्तर प्रदेश के भरौली की ओर से बिहार जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो शुक्रवार की देर शाम पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल बिहार पुलिस व अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गई। नदी में स्कार्पियो व उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम व वोट मंगाई गई। काफी प्रयास के बावजूद देर रात तक गंगा नदी से स्कार्पियो व उसमे सवार लोगों को नहीं निकला जा सका था। इससे स्कार्पियो कहां की है और उसमे कौन सवार रहे देर रात तक पता नहीं चल सका था।




