बलिया: राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के कार्यालय पर उल्लास और उमंग से मना स्वतंत्रता दिवस

नगर संघचालक ने की जिला कार्यालय का उद्घाटन, बताया पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता
बलिया। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के गढ़वाल रोड स्थित निराला नगर कार्यालय पर उल्लास और उमंग के साथ मना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के नगर संघचालक श्री परमेश्वरन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर साथ ही जिला कार्यालय का उद्घाटन किया।इस मौके पर परमेश्वरनश्री ने पत्रकार को समाज का आईना बताया कहा पत्रकार देश का चौथा-स्तंभ होते हैं उनकी सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। कार्यक्रम प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के जिला सेवाप्रमुख संतोष तिवारी जी,राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संध के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाजन,महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्षा दुर्गा देवी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति देवी,विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे संरक्षक विजय सोनी ,कानूनी,सह-सलाहकार एड० प्रेम शंकर वर्मा ,जिला संरक्षक ब्याज, मिश्रा,सक्षम के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ०अमरेश सिंह,सक्षम के जिलाध्यक्ष डॉ०अरविंद सिंह,डॉ० अखिलेश सिंह,डॉ०शंभू नाथ वर्मा,गोपाल वर्मा,मोहसिन रिंकू,पुष्पा शर्मा,आशा देवी,रिंकू देवी पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे। एड०अमित गुप्ता को कानूनी सह-सलाहकार बनाया गया।




