काशी पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष बने अरुण मिश्रा

— काशी पत्रकार संघ के सदस्यों में असली और नकली की पहचान के लिए बनाएंगे स्क्रीनिंग कमेटी
— फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और प्रतिष्ठा वापस लाने की लड़ेंगे लड़ाई
वाराणसी से उत्पल दादा
काशी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अरुण मिश्रा ने अध्यक्ष बनते ही बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बात करते हुए कहा सबसे पहला कार्य पत्रकारों के सम्मान की रक्षा और पत्रकार संघ के गौरव को पुनः वापस ले आना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने अपने प्रथम उद्बोधन में बताया की सबसे पहला कार्य काशी पत्रकार अंदुरुनी सफाई के लिए संघ में एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जाएगी जो असली और नकली की पहचान करके संघ के सदस्यों की छवि को सुधारने की कोशिश्कि जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया किया यह कार्य चुनौती भरा है लेकिन पत्रकार संघ केगौराव को वापस लाने केलिए वे किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्क्रीनिंग के माध्यम से सही पत्रकारों को उनका सम्मान वापस दिलाया जाएगा। अरुण मिश्रा ने यह भी बताया पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी मिलजुल कर काम करेंगे ,और सरकार से पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने मांगों की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पत्रकारों को पेंशन, सुरक्षा और आवास की व्यवस्था होगी। श्री मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों से पत्रकार संघ में असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो गया था। जिसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा।




