वाराणसी: डॉ इंद्रसेन यादव को मिला वाचस्पति विशेष मानद सम्मान- 2025

वाराणसी। तेलियाबाग स्थित अथर्व फेमिली सभागार में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक और उपकुलपति डॉ.गिरीश पाण्डेय की अध्यक्षता में काव्य संगम का आयोजन किया गया। सुल्तानपुर के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ इन्द्रसेन यादव को डाक्ट्रेट मानद समतुल्य विद्या – वाचस्पति विशेष मानद मानद सम्मान -2025 भेंट किया गया। प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार एवं पूर्व जिला जज डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार, भारत विकास परिषद् वरूणा के अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, निराला शब्द संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के संरक्षण में पर्यावरण एवं जल की शुद्धता के लिए संपन्न। शिवमय गंगोत्सव में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी प्रदेश अध्यक्ष – नन्दलालमणि त्रिपाठी, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष लोकगायिका अनीता मिश्रा एवं महिला शाखा की प्रदेश महामंत्री कवयित्री सुमति श्रीवास्तव के स्वागत संयोजन में मिशन सिन्दूर काव्य संगम का आयोजन किया गया।आयोजन के अन्त में मिशन सिन्दूर में अमर शहीदों के मृत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करने की मंगल कामनाएं की गयी। आगंतुक जनों के प्रति स्वागत संबोधन पवन कुमार सिंह एडवोकेट,नन्दलालमणि त्रिपाठी, अनीता मिश्रा,सुमति श्रीवास्तव धन्यवाद आभार डॉ.ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी एवं डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय ने किया।




