Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विपक्ष द्वारा विरोध पर महिलाओं  में जन आक्रोश

कल निकलेगी विशाल स्कूटी रैली

अजित पाण्डेय / वाराणसी।  महानगर गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को विपक्ष द्वारा बाधित किए जाने के विरोध में महिलाओं के जन-आक्रोश को स्वर देना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था। कल होगा विशाल स्कूटी रैली-
बैठक में निर्णय लिया गया कि कल, 25 अप्रैल को महानगर की महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एक विशाल स्कूटी रैली निकालेंगी। कल शाम 5:00 बजे, नगर निगम स्थित तिलक जी की प्रतिमा से यह रैली नगर निगम से शुरू होकर आईपी मॉल और सरदार पटेल जी की मूर्ति होते हुए आजाद पार्क लहुराबीर तक जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। विपक्ष के अड़ियल रवैये के खिलाफ यह आंदोलन केवल रैली तक सीमित नहीं रहेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में 27 अप्रैल को महिलाओं द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा, जो नारी शक्ति के संकल्प का प्रतीक होगा। नारी शक्ति वंदन ,”अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान का विषय है। विपक्ष द्वारा इसमें रोड़े अटकाना देश की आधी आबादी का अपमान है, जिसका जवाब सड़कों पर उतरकर दिया जाएगा।” बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजिका साधना वेदांती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. भावना सिंह ,अध्यक्ष, महिला मोर्चा कुसुम पटेल ,जया मिश्रा, पूजा दीक्षित, रचना अग्रवाल, शालिनी यादव, साधना सिंह रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button