Slide 1
Slide 1
बलियाराजनीति

डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, मतदान कल

बलिया। मनियर में कल शुक्रवार को हो रहे चेयरमैन पद के उपचुनाव के मद्देनजर जिला अधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को मनियर इंटर कॉलेज व बीआरसी मनियर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीएम बलिया अनिल कुमार से मतदान केंद्रों पर बिजली, पंखा, पानी आदि समुचित व्यवस्था की जानकारी ली। कहा कि मतदान के दिन दो मी को अस्पताल पर डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य रुप से रहे। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पेपरवाही होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई कीं जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक कुमार प्रियदर्शी, थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दूबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button