गाजीपुर : पच्चीस हजार का इनामियां अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

डॉ एके राय /गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहतसैदपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पच्चीस हजार रुपए के वांछित इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया।बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह द्वारा थाने पर पंजीकृत हत्या के मुकदमें से सम्बन्धित पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त नगीना बनवासी पुत्र बुधई निवासी भड़सर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर, हाल पता ग्राम शेरमठ थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर की सुरागरसी में लगे हुए थे। एक जुलाई की रात मुखबीर की सूचना मिली कि उक्त इनामिया अभियुक्त सिकन्दरपुर गांगी नदी पुलिया (बबुरहनी पुल) से मुख्य मार्ग पर आने वाला है जिसके पास अवैध हथियार भी है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर पुलिस बल के साथ उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। नजदीक आने पर जब उसे आत्मसम्पर्ण को कहा गया तो वह पीछे मुड़कर भागना चाहा और पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में उसके दाहिने पैर में गोली लगने और उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी।




