Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाज़ीपुर:धूमधाम से मना करवा चौथ,सुहागिनों ने रखा व्रत

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर। जनपद में शुक्रवार को सुबह स्नान के बाद महिलाएँ सास-बहू और परिवारजनों के साथ पूजा सामग्री तैयार करने में व्यस्त रहीं। मन्दिरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए।सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए रखा व्रत,मन्दिरों और घरों में सजावट, विशेष पूजा और सांस्क्रतिक रंग ने बढ़ाई उत्सव की रौनक-स्थानीय बाजार भी उत्सव के रंग में रंगे दिखे। व्रत की तैयारियों के लिए महिलाएँ विशेष मिठाई, सजावट की सामग्री और पारंपरिक व्यंजन खरीदती हुई नजर आईं। इस अवसर पर परिवार और समाज में प्रेम और सौहार्द  का संदेश भी देखने को मिला। जनपद में करवा चौथ बडे ही हर्षोल्लास और पारंपरिक धमधाम के साथ मनाया गया। जिले की महिलाओं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खशहाली की कामना करते हए व्रत रखा। सबह से ही घरों में महिलाएँ व्रत के लिए विशेष तैयारियों में जटी नजर आई।दिनभर ‘ महिलाएँ निर्जला ” व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख- समृद्ध की प्रार्थना करती रहीं। शाम के समय चाँद निकलते ही महिलाएँ पारंपरिक पोशाकऔर आभूषण पहनकर पूजा व पारंपरिक रस्में परी करती हुई दिखाई दीं। कुछ स्थानों पर महिलाएँ सामूहिक रूप से संगीत भी करती नजर आईं
इस तरह जिले में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीतियों और आधुनिक सजावट के संगम के साथ बड़े हर्षोल्लास  के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने जिले में सांस्कतिक रंग और सामाजिक सौहर्द्र दोनों को जीवंत कर दिया।सबह-सबह महिलाओं ने घर को रंग-बिरंगे फूल  ‘दीपकों और सजावट के साथ सजाया। शाम को भजन-कीर्तन के माध्यम से इस पर्व को और भव्य बनाती रहीं। करवा चौथ के अवसर पर पूरे जनपद के बाजारों में धूम रही।रात्रि में चांद निकलने के पश्चात ब्रती महिलाओं ने अपने पति को देखते हुए साथ साथ चांद को देखा और पति के हाथों से जल पीकर उपवास को तोड़ा और पारण किया।वैसे तो ये त्यौहार महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  बहुत दिनों से मनाया जा रहा है किन्तु अब धीरे धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक इस पर्व क़ी धमक होने क़ी शुरआत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button