कानपुर : ई-रिक्शा चालक को मिला 15 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस

कानपुर। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं जहां ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाली एक गरीब महिला को करीब 15 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। मामला तब उजागर हुआ जब आयकर विभाग की ओर से नोटिस महिला के घर पहुंचा और परिवार को करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली।जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का कारोबार और वित्तीय लेनदेन दिखाया गया। पीड़िता का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वह ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह परिवार का गुजारा करती है। मामले की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई तो दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल और कथित फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगीं। इसी बीच आरोप लगा कि मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि एक चौकी इंचार्ज पर जबरन समझौता कराने का आरोप लगा, जिसके बाद संबंधित चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। यह मामला एक बार फिर पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग और साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है



