Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊराजनीति

मऊ : घोसी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ..सुधाकर की तरह ही सुजीत करेंगे जनता की सेवा

अखिलेश यादव ने SIR से लेकर कफ सिरप तक साधा निशाना

सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ।घोसी विधानसभा के दिवंगत विधायक स्व. सुधाकर सिंह की तेरहवीं पर मंगलवार को घोसी के दादनपुर अहिरौली गाँव में भारी भीड़ उमड़ी। *उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव* ने पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुधाकर सिंह जमीनी नेता थे। उनके व्यवहार में अपनापन था उनकी राजनीतिक पकड़ इतनी मजबूत थी कि वे हर परिस्थिति का डटकर सामना करते थे। उन्होंने आगे कहा कि घोसी की जनता ने जिस भरोसे के साथ सुधाकर सिंह को अपना जनप्रतिनिधि चुना था उसी विरासत को अब सुजीत  निभाएंगे। सुधाकर सिंह ने जो जनता की सेवा की है सुजीत भी उसी तरह जनता की सेवा करेंगे। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR पर सरकार को घेरते हुए कहा यह SIR अपनी नाकामी और अपनी कमियां छुपाने के लिए किया जा रहा है। मैं अपील करूंगा कि मतदाता अपना वोट कटने से बचाएं।सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा अगर खांसी हो तो देसी दवा का इस्तेमाल कर लेना लेकिन बीजेपी की सरकार में कफ सिरप से बचना। क्योंकि कुछ लोग इसमें मुनाफा कमा रहे हैं। यह ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ स्कीम है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को हमेशा डिवीजन की राजनीति में फायदा दिखता है जबकि समाजवादी पार्टी विजन और विकास की राजनीति करती है। बीजेपी वाले डिवीजन जब तक नहीं करेंगे तब तक इन्हें लाभ नहीं मिलेगा हम लोग विजन की बात करते हैं डिवीजन की नहीं।कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक स्व.सुधाकर सिंह के गाँव में सुबह से ही लोगों की आवाजाही जारी रही। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. सुधाकर सिंह के सरल स्वभाव, जनसंपर्क और विकास कार्यों को नम आँखों से याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button